पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर पहाड़ी दरकने से 3 घंटे तक यातायात ठप, राहत कार्य जारी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
पिथौरागढ़-धारचूला राष्ट्रीय राजमार्ग पर खिरचना के पास पहाड़ी दरकने से 3 घंटे तक यातायात ठप रहा। इस घटना के कारण यात्री और वाहन चालक सड़क पर फंसे रहे, और दोनों दिशा में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। घंटों इंतजार के बाद बीआरओ ने बोल्डर और मलबा हटाकर आवाजाही शुरू करवाई।
दरअसल, पिथौरागढ़-धारचूला हाईवे पर खिरचना के पास अचानक पहाड़ी दरक गई, जिससे भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर गए और सड़क पूरी तरह से बंद हो गई। यह हाईवे पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसी रास्ते से आदि कैलाश, नारायण आश्रम और मुनस्यारी जैसे प्रमुख पर्यटक स्थल पहुंचते हैं।
इस दौरान संयोग से कोई भी वाहन मलबे या बोल्डरों की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ी घटना टल गई। हाईवे बंद होने से 150 से अधिक वाहन और 400 से ज्यादा यात्री फंसे रहे। यात्री और चालक हाईवे के खुलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सूचना मिलने के बाद बीआरओ ने तुरंत जेसीबी भेजकर मलबा और बोल्डर हटाए और तीन घंटे बाद यातायात बहाल किया। इसके बाद सभी यात्री और वाहन चालक राहत की सांस लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।





p0q8xx