उत्तराखंड
उत्तरकाशी: चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना का 5 दिवसीय अभ्यास शुरू, एएन-32 विमान ने किया लैंडिंग और टेकऑफ
उत्तरकाशी में चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर आज सोमवार से वायुसेना का अभ्यास शुरू हो गया। इस दौरान वायुसेना के एएन-32 विमान ने 6 से 7 बार लैंडिंग और टेकऑफ का अभ्यास किया।
भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना समय-समय पर अभ्यास भी करती है। आज सोमवार से भी 5 दिवसीय अभ्यास शुरू हो गया है। सुबह करीब 11 बजे विमान आगरा एयरबेस से चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पहुंचा।
इसके बाद 6 से 7 बार अभ्यान किया और वापस आगरा लौट गया। प्रशासन की ओर से फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस, पुलिस और सेना के जवान हवाई अड्डे पर सुरक्षा पर तैनात भी रहे।




