नेशनल गेम्स में सिद्धी बड़ोनी ने जीता रजत पदक, कलारीपयट्टू को स्कूलों तक पहुंचाने का लक्ष्य
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
नेशनल गेम्स में रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद में आयोजित कलारीपयट्टू खेलों में उत्तराखंड की सिद्धी बड़ोनी ने चुवाडुकल महिला वर्ग में रजत पदक जीता है। सिद्धी, उत्तराखंड सचिवालय में संयुक्त सचिव संतोष बड़ोनी की बेटी हैं।
- केरल का पारंपरिक खेल
कलारीपयट्टू दक्षिण भारत के केरल का पारंपरिक और युद्ध कला प्रदर्शन खेल है, जो लगभग 3000 वर्ष पुराना माना जाता है। इसकी उत्पत्ति भगवान परशुराम से जुड़ी हुई है और यह खेल केरल में सबसे अधिक खेला जाता है। हालांकि यह खेल बेहद जोखिम भरा है, साथ ही इस पर विवाद भी हैं, जिनकी वजह से इसे राष्ट्रीय खेलों में औपचारिक रूप से शामिल नहीं किया गया है।
- प्रदेश के हर स्कूल तक पहुँचाने का लक्ष्य
उत्तराखंड कलारीपयट्टू एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष बड़ोनी ने बताया कि यह आत्मरक्षा का बेहतरीन खेल है, खासकर बेटियों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह खेल बड़े मैदान की बजाय छोटी जगह पर खेला जा सकता है, और उनका उद्देश्य इसे प्रदेश के हर स्कूल तक पहुँचाना भी है।




