मुख्यमंत्री धामी ने गढ़वाल और कुमाऊं की योजनाओं के लिए वित्तीय स्वीकृतियां दीं
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न क्षेत्रों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। इन योजनाओं में मोटर मार्गों के सुदृढ़ीकरण से लेकर पेयजल और सीवर कार्य भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य योजना के तहत वर्ष 2024-25 के लिए कई योजनाओं को मंजूरी भी दी।
मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी के यमुनोत्री विधानसभा क्षेत्र के नौगांव ब्लॉक में क्वालगांव झुमराड़ा मोटर मार्ग के अवशेष भाग में सुदृढ़ीकरण व डामरीकरण के कार्य के लिए 329.71 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी दी। इसी तरह, पुरोला विस के नौगांव सयूरी मोटर मार्ग के लिए 469.53 लाख रुपये का बजट भी स्वीकृत किया गया।
अल्मोड़ा में एनएच-109 के 73 किमी से लेकर विकास भवन होते हुए न्यू कलेक्ट्रट व मेडिकल कॉलेज तक के मोटर मार्ग के चौड़ीकरण और सुधारीकरण के लिए 830.52 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। हल्द्वानी में बनभूलपुरा से हटाए गए अवैध अतिक्रमण की भूमि पर थाना बनभूलपुरा का निर्माण करने के लिए 390.16 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई।
चंपावत में थाना बनबसा के नए भवन के निर्माण के लिए 422.43 लाख रुपये और एडवांस ट्रेनिंग सेंटर के द्वितीय फेज और राजकीय पॉलिटेक्निक चंपावत में रिटेनिंग वॉल और आंतरिक सड़क निर्माण के लिए 593.39 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। चमोली की गोपेश्वर शाखा के मायापुर पेयजल योजना के लिए 415.37 लाख रुपये और देहरादून के नया गांव हाथीबड़कला पेयजल योजना के लिए 619.66 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान भी की गई।
धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए भी स्वीकृतियां
मुख्यमंत्री ने धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए भी महत्वपूर्ण स्वीकृतियां दीं। विधानसभा रुद्रपुर के ग्रामीण क्षेत्र में हरिचांद गरुचांद बंग सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 41.514 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। पिथौरागढ़ की ग्राम पंचायत देवताल गांव में प्राचीन शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 103.50 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। इसके साथ ही चंपावत के विभिन्न मेला स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए 83.61 लाख रुपये की राशि भी जारी की गई।
अन्य महत्वपूर्ण स्वीकृतियां
राजकीय नर्सिंग संस्थान कोठगी रुद्रप्रयाग में आवासीय भवनों, जलापूर्ति, सोलर वाटर हीटर, और अन्य सुविधाओं के लिए 791.79 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई। डीडीहाट क्षेत्र में लछैर महाकाली मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 80.39 लाख रुपये और देवीधुरा मुख्य बाजार से महाविद्यालय को जाने वाली सड़क के लिए 56.30 लाख रुपये की राशि भी स्वीकृत की गई।
मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं के जरिए राज्य के विकास को और तेज़ी से गति देने का संकल्प भी जताया।




