वन मंत्री ने जिलाधिकारी की अभिनव पहल को सराहा, अन्य जिलों को भी प्रेरणा लेने को कहा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
चकराता : वन मंत्री सुबोध उनियाल ने चिरमिरी टॉप चकराता में आयोजित नव गठित वन पंचायतों के महाधिवेशन का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलाधिकारी सविन बंसल की वनाग्नि रोकथाम और वन पंचायतों के सुदृढ़ीकरण के लिए की गई अभिनव पहल को सराहा और अन्य जिलों को इससे प्रेरणा लेने की अपील की।
इस सम्मेलन में वन पंचायतों को जागरूक और सशक्त बनाने के लिए 15-15 हजार की धनराशि दी गई। साथ ही, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 वन पंचायत सरपंचों को सम्मानित किया गया और फायर किट भी वितरित की गई। वन मंत्री ने कहा कि राज्य के वनों की सुरक्षा केवल राज्य के लिए नहीं, बल्कि पूरे मानवता के लिए जरूरी है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने वन पंचायतों को वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने और उन्हें सशक्त बनाने के प्रयासों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस पहल से वन पंचायतों के पास अब अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अधिक संसाधन होंगे।
महाधिवेशन में एफआरआई के सेवानिवृत्त अधिकारी, रेंज अफसरों और वन विभाग के अधिकारियों ने वनाग्नि की घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रशिक्षण दिया और इसके प्रभावी प्रबंधन के उपायों पर चर्चा की।
कार्यक्रम में विधायक प्रीतम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, डीएफओ अभिमन्यु सिंह सहित स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।




