उत्तराखंड में पत्नी का हैवानियत भरा कदम: प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या, शव को ऐसे छिपाया
मल्ली देवरिया में हरीश की हत्या का पर्दाफाश: पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
मल्ली देवरिया में हरीश की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में हरीश की पत्नी पारुल और उसके ठेकेदार प्रेमी रईस अहमद को गिरफ्तार कर लिया है। हरीश का शव 4 दिन पहले गेहूं के खेत से बरामद हुआ था। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी, और पत्नी और प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
15 मार्च को मल्ली देवरिया के किच्छा निवासी हरीश पुत्र बनवारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता ही हो गया था। उसकी पत्नी पारुल की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। 17 मार्च को घर के पास ही गेहूं के खेत से हरीश का शव बरामद हुआ था। जांच में पुलिस का शक सबसे पहले हरीश की पत्नी पारुल पर ही गया।
पुलिस ने मामले की जांच तेज करते हुए हरीश के भाई शंकर की शिकायत पर पत्नी पारुल और उसके प्रेमी रईस अहमद के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की। काल डिटेल की जांच के बाद हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने बुधवार शाम को पारुल व रईस अहमद को हरीश के घर से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पारुल और रईस अहमद ने हत्या का कुबूल किया। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को हरीश के साथ उसका झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद पारुल ने अपने प्रेमी रईस को बुलाया और रात को हरीश के सोने के बाद दोनों ने मिलकर तकिये से हरीश का मुंह ही दबा दिया, जिससे उसकी दम घुटकर मृत्यु हो गई। हत्या के बाद रईस ने शव को कंधे पर रखकर घर से कुछ ही दूरी पर गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया तकिया भी अब बरामद कर लिया।
हालांकि, शुरू में पुलिस को शव मिलने के बाद शराब के नशे में गेहूं के खेत में गिरने से मृत्यु होने का संदेह भी था, लेकिन बाद में काल डिटेल की जांच के बाद हत्या की सच्चाई भी सामने आई।




