पिता ने कहा- साहब! मेरी बेटी जेवर और कैश लेकर अपने दोस्त के साथ भाग गई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
मुखानी के बिठौरिया नंबर 2 निवासी एक पिता ने अपनी बेटी और उसके दोस्त के खिलाफ गहने व नकदी चोरी की एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी दूसरे समुदाय के एक युवक के साथ बिना पंजीकरण के लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही है। कुछ माह पहले, इस व्यक्ति की बेटी घर छोड़कर चली गई थी। गुरुवार को जब पिता ने घर में रखे गहनों और नकदी को बैंक में जमा कराने के लिए अलमारी खोली, तो वह गायब थे।
परिवार के अन्य सदस्य से पूछताछ करने पर भी गहनों का कुछ पता ही नहीं चला, जिसके बाद पिता को शक हुआ कि यह करतूत उनकी बेटी व उसके दोस्त ने ही की है।
एफआईआर में पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी और उसका दोस्त गहने व नकदी चुरा ले गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि युवक उनकी जायदाद और बेटी दोनों को हड़पने की कोशिश भी कर रहा है। बेटी और उसका दोस्त देहरादून में बिना यूसीसी में पंजीकरण के एक साथ भी रह रहे हैं।
कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और दोनों की तलाश भी की जा रही है।




