ब्रेकिंग न्यूज़ : सहारनपुर में बीजेपी नेता ने अपनी पत्नी व 3 बच्चों को मारी गोली, 11 वर्ष की बेटी और बेटे की मौत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
सहारनपुर: यूपी के सहारनपुर के थाना गंगोह इलाके में बीजेपी नेता योगेश रोहिला ने अपने 3 मासूम बच्चों और पत्नी को भी गोली मार दी I इसमें योगेश रोहिला के बेटे व 11 वर्ष की बेटी की भी मौत हो गई I जबकि पत्नी और एक बच्चे की हालत अभी नाजुक बनी हुई है I
दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती भी कराया गया है I पुलिस ने आरोपी बीजेपी नेता योगेश रोहिला (बीजेपी कार्यकारणी सदस्य) को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया है I घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए I
सहारनपुर जिले के गांव सांगाठेडा में हुई इस बड़ी घटना से हड़कंप भी मच गया है I दो बच्चों की मौत से परिवार में कोहराम भी मचा हुआ है I पुलिस के आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल भी शुरू कर दी है I




