स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रावत ने फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए लोगों का हालचाल जाना, कार्रवाई के दिए निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज देहरादून जिला अस्पताल में पहुंचकर फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए लोगों का हालचाल लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रशासन को बेहतर उपचार प्रदान करने के लिए दिशा-निर्देश दिए।
मिली जानकारी के अनुसार, कुट्टू के आटे का सेवन करने से यह फूड प्वाइजनिंग हुई है। स्वास्थ्य मंत्री ने इस घटना के कारणों की गहन जांच करने का आदेश दिया और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।




