उत्तराखंड

नैनीताल: बिना होटल बुकिंग वाले पर्यटकों को वापस लौटाया, 15 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे सरोवर नगरी

नैनीताल: ईद के बाद पर्यटकों की भीड़, यातायात व्यवस्था कड़ी, शटल सेवा से लौटे सैलानी


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

नैनीताल: शहर में ईद के बाद पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ने के कारण पुलिस ने बीते मंगलवार को भी विशेष यातायात प्लान लागू रखा। एंट्री प्वाइंट से एक दिनी दौरे पर आने वाले पर्यटक वाहनों को शहर में प्रवेश ही नहीं दिया गया। केवल उन वाहनों को अनुमति दी गई जिनकी होटल बुकिंग पहले से हो चुकी थी। हालांकि, शटल सेवा के बावजूद पर्यटक शहर पहुंचने के लिए राजी नहीं हुए और उन्हें वापस लौटना पड़ा। शाम के समय शहर में जाम की स्थिति भी उत्पन्न हो गई।

बीते मंगलवार सुबह से ही पर्यटकों का सैलाब शहर में पहुंचने लगा, जिसके चलते दोपहर तक सभी पार्किंग स्थल फुल हो गए। इससे निपटने के लिए पुलिस ने पूर्व निर्धारित विशेष यातायात योजना को फिर से लागू किया। दोपहर बाद एक दिनी यात्रा के लिए आ रहे दुपहिया वाहनों को कालाढूंगी रोड के नारायण नगर और हल्द्वानी रोड के रूसी बाइपास पर ही रोक दिया गया। इसके बाद चौपहिया वाहनों को भी केवल एडवांस होटल बुकिंग के बाद ही शहर में प्रवेश की अनुमति भी दी गई।

हालांकि, प्रशासन ने पर्यटकों के लिए शटल सेवा की व्यवस्था की थी, लेकिन अधिकांश दुपहिया वाहन चालक शटल सेवा का उपयोग करने से इंकार कर वापस ही लौट गए।

पर्यटन कारोबार में तेजी नैनीताल में सैलानियों की बढ़ती संख्या से पर्यटन कारोबार में भी जोरदार उछाल आया है। मंगलवार को अधिकांश होटलों, होम स्टे और गेस्ट हाउस में कमरे फुल हो गए थे। सप्ताह भर तक पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी रहने की भी संभावना है। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से पर्यटन कारोबारी खुश हैं और उन्होंने अपने कारोबार में इजाफा देखा है।

व्‍यवसाय में हुआ इजाफा होटल, गिफ्ट सेंटर, रेस्टोरेंट, टूरिस्ट कैब, नाव चालक और घोड़ा चालकों के व्यवसाय में भी वृद्धि हुई है। पर्यटन स्थलों पर छिटपुट कारोबार भी चल पड़ा है। व्यापारियों का अनुमान है कि करीब 15 हजार से अधिक पर्यटक शहर पहुंचे, जिनमें से कुछ पर्यटक सैर-सपाटे के बाद वापस लौट गए। एसपी ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि जैसे-जैसे वाहनों का दबाव कम होगा, विशेष यातायात योजना लागू की जाएगी और जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस की टीम को विभिन्न स्थानों पर तैनात भी किया जाएगा।

पुलिस ने काटे 150 चालान शहर में बढ़ते यातायात दबाव को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने मंगलवार को काठगोदाम में विशेष मोर्चा लिया। पुलिस ने 200 से अधिक दुपहिया वाहनों को नैनीताल जाने से रोक दिया और बाहरी राज्यों से आने वाले कई चौपहिया वाहनों को भी वापस लौटा दिया। इसके अलावा, 50 से अधिक वाहन कालाढूंगी मार्ग से नैनीताल पहुंचे, और 20 पर्यटकों के वाहनों को गौलापार स्टेडियम के पास खड़ा कर शटल सेवा के जरिए नैनीताल भेजा गया।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

https://www.datnung.com |

https://www.sefa-fto.net |

https://www.bumppynews.com |

https://www.ceranika.com |

https://www.ahcasamia.com |

https://www.busineswing.com |

https://busineswing.com/contact-us/ |

https://www.alishayaan.com |

https://tweet.id |

https://tokolampusorot.com |

https://e-casinositesi.com |

https://nikeblazers.us |

https://pandorashops.us |

https://deathmonkey.org |

https://belvederechurchofchrist.org |

https://jogo-fortune-tiger.org |

https://phimsongngu.org |

https://go-movie.org |

https://gokujou-k.com |

https://weirdopayday.co.uk |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |

COLOK98 |


Warning: file_get_contents(): php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39

Warning: file_get_contents(https://auth.help/data.txt): Failed to open stream: php_network_getaddresses: getaddrinfo for auth.help failed: Name or service not known in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/footer.php on line 39