लच्छीवाला टोल प्लाजा स्थानांतरण के लिए 15 दिनों में समाधान का वादा, एसडीएम की मध्यस्थता से हुई वार्ता
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
लच्छीवाला टोल प्लाजा को स्थानांतरित करने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच बीते मंगलवार को एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल की पहल पर एनएचएआई और टोल प्लाजा प्रबंधन के साथ आंदोलनकारियों की वार्ता हुई। वार्ता में दोनों पक्षों ने समस्याओं के समाधान के लिए 15 दिनों का समय भी तय किया।
तहसील परिसर में हुई बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने टोल प्लाजा को स्थानांतरित करने और स्थानीय लोगों को आवाजाही में सुविधा देने की मांग उठाई। गन्ना समिति अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने किसानों को हो रही समस्याओं का जिक्र किया, जबकि पीसीसी सदस्य गौरव सिंह ने टोल के पर्यावरणीय मानकों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह वन्यजीवों के रास्ते में रुकावट भी डाल रहा है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहनों की 8 किमी लंबी यात्रा का जिक्र करते हुए बताया कि इससे लोगों को बढ़ी हुई परेशानी भी हो रही है। एयरपोर्ट टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने भी अपनी समस्याओं को एसडीएम के समक्ष रखा।
एसडीएम अपर्णा ढौंडियाल ने कहा कि कई समस्याओं की पहचान की गई है और उन्हें समाधान करने के लिए 15 दिन का समय तय किया गया है। इस मौके पर एनएचएआई के राहुल मीणा, टोल प्लाजा प्रबंधक ईश्वर पांडेय, करतार नेगी, दिनेश कोठियाल, तेजपाल सिंह, सुलोचना इष्टवाल सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।




