गुलदार के हमले में 5 वर्षीय मासूम की मौत, शव बरामद; दहशत के चलते कई स्कूलों में दो दिन की छुट्टी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
रुद्रप्रयाग: जिले के सिंद्रवाणी क्षेत्र (छिनका, नगरासू) में गुलदार के हमले का मामला बीते मंगलवार देर रात बेहद दर्दनाक मोड़ पर खत्म हुआ। दिनभर चली तलाश व रातभर के सघन रेस्क्यू अभियान के बाद करीब रात 11 बजे जंगल से 5 वर्षीय मासूम दक्ष का शव भी बरामद किया गया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है और बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने कई स्कूलों में 2 दिन की छुट्टी घोषित कर दी है।
जिला प्रशासन ने गुलदार की सक्रियता को देखते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय चमसील, सारी, छिनका, झालीमठ, हिलोराधार, सिंद्रवाणी और राजकीय उच्चतर प्राथमिक विद्यालय छिनका और जूनियर हाईस्कूल ककोड़ाखाल में बुधवार व गुरुवार को अवकाश भी घोषित किया है।
मासूम की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। हर आंख नम है और भय का आलम यह है कि ग्रामीण घरों से बाहर निकलने में भी हिचकिचा भी रहे हैं। बच्चों और महिलाओं में सबसे ज्यादा डर भी देखा जा रहा है।
इस बीच प्रशासन व वन विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। एसडीएम सोहन सिंह सैनी ने बताया कि गुलदार की गतिविधियों को देखते हुए प्रभावित इलाकों में पिंजरे लगाए जाएंगे और वन विभाग की गश्ती टीमें लगातार निगरानी भी करेंगी। ग्रामीणों से भी सावधानी बरतने और बच्चों को अकेले बाहर न भेजने की अपील भी की गई है।
वहीं, इस घटना को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने वन विभाग व जिला प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उक्रांद के केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली ने कहा कि क्षेत्र में पहले भी गुलदार के हमलों की चेतावनियां दी गई थीं, लेकिन समय रहते ठोस कदम ही नहीं उठाए गए। उन्होंने कहा कि यदि अब भी प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो हालात और भयावह भी हो सकते हैं।
गौरतलब है कि गुलदार ने मंगलवार देर रात छिनका, नगरासू क्षेत्र में 5 वर्षीय बच्चे को अपना शिकार भी बना लिया था। कई घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद उसका शव गांव से कुछ दूरी पर क्षत-विक्षत हालत में बरामद भी हुआ।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




