कुमाऊंवासियों को बड़ी सौगात, काठगोदाम-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन जल्द दौड़ेगी ट्रैक पर
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
कुमाऊं के यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है। रेलवे जल्द ही काठगोदाम से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की तैयारी भी कर रहा है। इस रूट समेत 11 जोड़ी नई ट्रेनों का प्रस्ताव भी भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही यात्रियों को देश के कई बड़े शहरों तक तेज और आधुनिक रेल सुविधा भी मिलेगी।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, काठगोदाम-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस को सप्ताह में 6 दिन चलाने का प्रस्ताव भी है। इसके अलावा इज्जतनगर-चंडीगढ़ वंदे भारत भी 6 दिन चलेगी। रामनगर-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस को सप्ताह में 2 दिन, वहीं काठगोदाम-सूबेदारगंज एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने की योजना भी है।
इज्जतनगर लालकुआं-हरिद्वार, लालकुआं-यशवंतरावपुर व लालकुआं-कानपुर एक्सप्रेस सप्ताह में 1-1 दिन ही चलेगी। वहीं कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस सप्ताह में 4 दिन, कासगंज-सिकंदराबाद प्रतिदिन और कासगंज-वाराणसी एक्सप्रेस सप्ताह में 3 दिन संचालित करने का प्रस्ताव भी है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि
प्रस्तावों को मंजूरी मिलने के बाद कुमाऊं व तराई के यात्रियों को दिल्ली, हरिद्वार, चंडीगढ़, उदयपुर, कटड़ा, वाराणसी और सिकंदराबाद जैसे बड़े शहरों के लिए सीधी ट्रेन सुविधा भी मिलेगी। देहरादून के बाद अब कुमाऊंवासी भी वंदे भारत ट्रेन का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, जो जल्द ही पूरा होने भी जा रहा है।





Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.com/en-ZA/register?ref=B4EPR6J0