कैंची धाम दर्शन को जा रही कार खाई में गिरी, तीन की मौत, पांच घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
बरेली व पीलीभीत से कैंची धाम दर्शन के लिए जा रहे सैलानियों की कार भवाली–अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगलाट के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में ही जा गिरी। दर्दनाक हादसे में 3 सैलानियों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से बाहर भी निकाला गया। घायलों को तत्काल भवाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में पहुंचाया गया।
कोतवाली प्रभारी प्रकाश सिंह मेहरा ने बताया कि दुर्घटना में ऋषि पटेल (7), स्वाति (20), अक्षय (20), ज्योति (25), करन (25), राहुल पटेल (35), गंगा देवी (56), बृजेश कुमारी (26) व नैंसी गंगवार (24) शामिल थे। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती भी कराया गया।
सीएचसी भवाली के चिकित्सक डॉ. रमेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही गंगा देवी, नैंसी गंगवार व बृजेश कुमारी की मौत हो चुकी थी। प्राथमिक उपचार के बाद 5 घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर हल्द्वानी में रेफर कर दिया गया है।
पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर भी है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




