डेढ़ साल से फरार 10 हजार रुपये का इनामी दून पुलिस की गिरफ्त में, ज्वैलरी बरामद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: विगत डेढ़ वर्षों से फरार 10 हजार रुपये का ईनामी नकबजन पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। दून पुलिस ने भटिंडा, पंजाब से आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम द्वारा पिछले 8 महीनों से ताबड़तोड़ दबिशें दी जा रही थीं।
आरोपी ने अपने नाम को बदलकर पिछले 8 महीनों से भटिंडा में रहने की कोशिश की थी। उसकी गिरफ्तारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।
घटना का विवरण: 25 अक्टूबर 2023 को सुरेन्द्र सिंह निवासी तिलक विहार, निगम रोड, सेलाकुई ने थाना सेलाकुई में अज्ञात चोरों द्वारा उनके घर का ताला तोड़कर नगदी व ज्वैलरी चोरी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्य आरोपी बंटी शर्मा को गिरफ्तार किया था। बाद में आरोपी की पूछताछ में एक अन्य आरोपी जितेन्द्र शर्मा का नाम सामने आया था, जो घटना के समय फरार था।
आरोपी जितेन्द्र शर्मा को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश देती रही, लेकिन वह अपना ठिकाना बदलता रहा। एसएसपी देहरादून द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया।
पुलिस मुख्यालय द्वारा राज्यभर में इनामी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना सेलाकुई और एसओजी की संयुक्त टीम ने भटिंडा, पंजाब में विशेष अभियान चलाया। वहां आरोपी जितेन्द्र शर्मा को नाम बदलकर विशाल शर्मा के नाम से रह रहा था, गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ में उसने सेलाकुई और कोतवाली नगर क्षेत्र में नकबजनी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर दोनों घटनाओं में चोरी गई ज्वैलरी भी बरामद की।
पुलिस टीम की इस सफलता के बाद, पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे न्यायिक हिरासत में भी भेज दिया।




