कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सिमयारी में किसानों से की सीधी बातचीत, समाधान के दिए निर्देश
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून की ग्राम पंचायत सिमयारी में कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने आज शनिवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनकर अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश भी दिए।
मंत्री जोशी ने राजकीय इंटर कॉलेज भगद्वारीखाल में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से बीते 11 वर्षों में 3.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक की सीधी सहायता 11 करोड़ किसानों को भी दी जा चुकी है। उन्होंने किसानों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की भी अपील की।
कार्यक्रम में मंत्री ने फलोत्पादन की संभावनाओं वाले क्षेत्रों सरोना और क्यारा पंचायतों का भौतिक निरीक्षण कराने के निर्देश दिए। साथ ही “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत फलदार पौधा भी रोपा।
इसके अलावा, उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन मोटर मार्ग का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश भी दिए।
इस मौके पर जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।




