विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में शामिल हुए कृषि मंत्री गणेश जोशी, लगाए फलदार पौधे
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत अपने शासकीय आवास पर फलदार पौधों का रोपण भी किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी निर्मला जोशी भी साथ रहीं। मंत्री जोशी ने आम, अनार व रुद्राक्ष के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और पारिवारिक मूल्यों के प्रति जन-जागरूकता का संदेश भी दिया।
इसके अलावा मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ीकैंट स्थित हरबंस कपूर कम्युनिटी हॉल और सालावाला स्थित पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधरोपण किया और उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई।
मंत्री जोशी ने कहा,
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान सिर्फ पर्यावरण को बचाने का माध्यम ही नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति व भावनात्मक जुड़ाव को भी मजबूत करता है। उन्होंने अपील की कि हर नागरिक कम से कम एक पौधा अपनी मां या किसी प्रियजन के नाम पर अवश्य ही लगाए।
उन्होंने यह भी कहा कि “एक पेड़ लगाना सौ पुत्रों के समान है,” और यह आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर भी बनता है। उन्होंने पर्यावरण असंतुलन पर चिंता जताते हुए कहा कि यह समय पौधरोपण को महज एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि एक सतत प्रयास के रूप में अपनाने का भी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित भी किया जाए।
इस अवसर पर मंत्री की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, प्रदीप रावत, आरएस परिहार, सतेंद्र नाथ, सुरेंद्र राणा, भूपेंद्र कठेत, भावना चौधरी और सारिका खत्री सहित कई अन्य कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।




