हरिद्वार में बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, पति और दूसरी पत्नी पर मुकदमा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731
हरिद्वार की श्यामपुर कोतवाली क्षेत्र के कांगड़ी गांव में एक महिला ने अपने पति पर बिना तलाक दिए दूसरी शादी करने, दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर श्यामपुर पुलिस ने उसके पति और दूसरी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला के मुताबिक उसकी शादी 23 नवंबर 2023 को मुजफ्फरनगर निवासी व्यक्ति से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करते रहे और मारपीट कर घर से निकाल दिया। महिला का आरोप है कि पति ने वर्ष 2025 में दूसरी महिला से शादी कर ली। शिकायत के अनुसार, 9 जनवरी 2026 को दूसरी पत्नी से एक बच्ची का जन्म हुआ और जन्म संबंधी दस्तावेजों में पिता के तौर पर उसके पति का नाम दर्ज है।
महिला ने आरोप लगाया कि दूसरी शादी के बाद पति उस पर तलाक देने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद वह मायके में रहने लगी। आरोप है कि 25 जून को पति कांगड़ी स्थित उसके मायके पहुंचा और उसके साथ मारपीट करते हुए तलाक देने का दबाव बनाया। महिला के मुताबिक, उसकी मां और बहन ने बीच-बचाव कर उसे बचाया।
श्यामपुर कोतवाली प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4731




