गजब: होटल में खाना खाकर बिना बिल चुकाए फरार हुए हरियाणा के 4 युवक, उत्तराखंड में की ऐसी हरकत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
नए वर्ष पर घूमने आए हरियाणा के चार युवक भीमताल के एक होटल में खाना खाने के बाद बिना बिल भुगतान किए ही रफूचक्कर हो गए। शिकायत पर पुलिस ने हल्द्वानी में ही उन्हें पकड़ लिया। होटल मालिक की शिकायत के बाद स्कार्पियो गाड़ी से आते चारों युवकों को हल्द्वानी में पुलिस ने बीते बुधवार रात पकड़ा।
पुलिस को केवल उनकी गाड़ी के नंबर का ही अंदाज था। सूत्रों के मुताबिक रामपुर रोड पर पकड़ने के बाद पुलिस चारों को टीपीनगर चौकी में ले गई। वहां होटल मालिक को ऑनलाइन 3 हजार रुपये का भुगतान भी कराया गया। इसके बाद चारों को छोड़ भी दिया गया। हालांकि कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।




