उत्तरकाशी मस्जिद विवाद को लेकर अनुज वालिया ने उठाए गंभीर आरोप, आंदोलन की घोषणा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तरकाशी में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संयोजक अनुज वालिया ने मस्जिद विवाद को लेकर प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिसे मस्जिद बताया जा रहा है उस मकान के कागज अवैध बनाए गये हैं। जो अपने आप में विरोधाभास पैदा करते हैं।
वहीँ, उन्होंने आरोप लगाया कि यह आतंकवादी सेंटर बना हुआ है, जिसमें कई आतंकी शरण ले चुके हैं। कहा कि इस्लामिक जिहाद फैलाने और धर्मांतरण का भी सेंटर बना हुआ है। इसकी जांच की मांग को लेकर देवभूमि रक्षा मंच के माध्यम से बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा, जिसमें 25 नवंबर को तहसील स्तर पर प्रशासन को ज्ञापन दिया जाएगा। फिर एक दिसम्बर को रामलीला मैदान में महापंचायत की जाएगी।




