युवती से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने लक्कीबाग चौकी के बाहर धरना दिया और सहारनपुर रोड पर यातायात रोक दिया।
शहर कोतवाली के एक पुलिसकर्मी पर युवती से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। बजरंग दल का कहना है कि शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस की ओर से मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता लक्कीबाग चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सहारनपुर रोड पर सड़क जाम कर दी। इसके चलते रेलवे स्टेशन से आईएसबीटी की ओर जाने वाला यातायात रोक दिया गया। रेलवे स्टेशन से लक्कीबाग चौकी होते हुए प्रिंस चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
प्रदर्शन के कारण इस मार्ग पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही।
