धराली (उत्तरकाशी) से बड़ी खबर — गंगोत्री हाईवे पर बस फिसली, बड़ा हादसा टला; हर्षिल घाटी का पैदल संपर्क टूटा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज मंगलवार को उस समय एक बड़ा हादसा टल गया, जब भटवाड़ी के पास भूस्खलन जोन में हरिद्वार जा रही रोडवेज बस अचानक ही फिसल गई। मलबा व फिसलन के कारण बस का पिछला टायर सड़क से ही बाहर लटक गया, जिससे यात्रियों की सांसें भी थम सी गईं।
इधर, हर्षिल घाटी का जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से पैदल संपर्क भी पूरी तरह से टूट गया है। सोमवार को डबराणी के पास सड़क निर्माण के दौरान भागीरथी नदी में पोकलैंड मशीन गिरने से डबराणी पुल व सोनगाड़ के बीच पैदल मार्ग ध्वस्त भी हो गया।
वन विभाग और बीआरओ की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और करीब 1 किलोमीटर लंबे खड़ी पहाड़ी क्षेत्र में नया पैदल मार्ग (बटिया) तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।




