उत्तराखंड

देहरादून में बर्ड फ्लू अलर्ट, यूपी से मुर्गे-अंडे पर रोक

देहरादून। उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामले सामने आने के बाद देहरादून जिला प्रशासन भी अब सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित विभागों की बैठक कर रोकथाम के लिए कड़े निर्देश भी जारी किए हैं।

एहतियात के तौर पर जिले के सभी 170 पोल्ट्री फार्म से 3 दिन के भीतर रैंडम सैंपल लेकर जांच के लिए भेजने के आदेश भी दिए गए हैं। वन विभाग को जल स्रोतों के आसपास रहने वाले पक्षियों की निगरानी व किसी भी मृत या बीमार पक्षी की सूचना तुरंत देने के निर्देश भी मिले हैं।

डीएम ने पुलिस विभाग को यूपी से सटी सीमाओं पर चेक पोस्ट स्थापित कर जिंदा मुर्गों, अंडों व मुर्गा मांस के प्रवेश पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाने के निर्देश भी दिए। अनाधिकृत मीट की दुकानों को तत्काल बंद कराने का भी आदेश दिया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि फिलहाल जिले के पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन सतर्कता व निगरानी जारी ही रहेगी।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम कुमकुम जोशी, उप नगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय, सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार शर्मा, सीवीओ डॉ. एससी जोशी समेत संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | https://tweet.id | https://kauna.biz.id | https://www.alishayaan.com | https://hytaletextures.com | https://hytaletextures.com/account | https://hytaletextures.com/cart | https://hytaletextures.com/eventv2 | https://hytaletextures.com/faq | https://hytaletextures.com/info | https://hytaletextures.com/login | https://hytaletextures.com/member | https://hytaletextures.com/page | https://hytaletextures.com/product | https://hytaletextures.com/register | https://tokolampusorot.com | https://e-casinositesi.com | https://nikeblazers.us | https://pandorashops.us | https://deathmonkey.org | https://belvederechurchofchrist.org | https://jogo-fortune-tiger.org | https://phimsongngu.org | https://go-movie.org | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 | COLOK98 |