रमपुरा से लापता ऑटो चालक का शव बरामद, प्रेम प्रसंग में हत्या का शक
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

नौ दिन से रमपुरा से लापता ऑटो चालक सुमित (24) का शव पुलिस ने प्रीत विहार क्षेत्र में नदी किनारे स्थित गड्ढे से बरामद किया है। वहीं, सीओ सिटी निहारिका तोमर सहित तमाम फोर्स के साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए थे।
वहीं, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग के चलते युवक की हत्या की गई है। मृतक ने सात साल पहले लव मैरिज की हुई थी। उसका एक पांच साल का बेटा सन्नी है। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता राजू श्रीवास्तव सहित तमाम रिश्तेदार रोते बिलखते पोस्टमार्टम हाउस में पहुंच गए।
बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी वहां जमा है। हंगामे के आसार को देखते हुए वहां पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित चारी आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग से चलते हत्या की गई है।
वहीं, बीते बुधवार को लोगों ने कोतवाली का घेराव किया था तो पुलिस सक्रिय हुई थी। इधर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि जब तक दो अन्य आरोपियों को नहीं पकड़ा जाएगा तब तक अंतिम संस्कार नहीं होगा।




