देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद ही अस्पताल में लाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उनकी जांच कर रही है और फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
