छात्र विवाद के बाद प्रेमनगर में चली गोलियां, बाइक सवार युवकों ने की हवाई फायरिंग
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: राजधानी के प्रेमनगर इलाके में बीते (रविवार) तड़के फायरिंग की वारदात से सनसनी ही फैल गई। घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नंदा की चौकी के पास गंगोत्री बॉयज हॉस्टल के बाहर ही हुई। जानकारी के मुताबिक, छात्रों के बीच हुए विवाद के बाद बाइक सवार 2 युवकों ने हॉस्टल के बाहर पहुंचकर हवाई फायरिंग की। गनीमत रही कि इस घटना में कोई घायल तो नहीं हुआ।
प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों के बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद रविवार तड़के करीब 3 बजे 2 युवक हॉस्टल पहुंचे और 2 राउंड हवाई फायर किए। जांच में सामने आया है कि जिन छात्रों से उनका झगड़ा हुआ था, वे इसी हॉस्टल में ही रहते हैं।
पुलिस ने बताया कि
हमलावर युवकों की पहचान कर ली गई है। शिकायतकर्ता के बयान भी दर्ज कर लिए गए हैं और मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई भी चल रही है।




