कंडीसौड़ के पास बस और टैंकर में टक्कर, बड़ा हादसा टला, सभी यात्री सुरक्षित
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
टिहरी गढ़वाल। कंडीसौड़ क्षेत्र के छाम थाना अंतर्गत कंमाद के पास कोटीगाड के समीप एक बस व तेल के टैंकर की टक्कर हो गई। ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर हुई इस दुर्घटना में बड़ा हादसा भी टल गया, और बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित भी रहे।
जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश से यमुनोत्री की ओर यात्रियों को लेकर जा रही बस व उत्तरकाशी से हरिद्वार जा रहा तेल टैंकर पास देते समय आमने-सामने से टकरा गए। टक्कर हल्की होने के कारण किसी को गंभीर चोट नहीं आई, लेकिन कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात भी बाधित रहा।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मामला
घटना की सूचना मिलते ही छाम कंडीसौड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची व यात्रियों का हालचाल जाना। पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच विवाद को शांतिपूर्वक सुलझाया व स्थिति को सामान्य किया।
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद आपसी समझौते के तहत मामला निपटा व यात्रियों को उनकी यात्रा के लिए यमुनोत्री की ओर रवाना भी कर दिया गया।
स्थानीय प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से हाईवे पर सतर्कता बरतने की अपील भी की है, खासकर पहाड़ी क्षेत्रों में जहां सड़कें संकरी होती हैं और हादसों की आशंका भी बनी रहती है।




