सीएम धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक, लैंड पूलिंग और स्पेशल टाउनशिप नीति को मिल सकती है मंजूरी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज बुधवार को कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बैठक में आवास विभाग की दो अहम नीतियों—लैंड पूलिंग नीति व स्पेशल टाउनशिप नीति—पर मुहर लग सकती है। दोनों नीतियों पर लंबे समय से काम चल रहा था और ड्राफ्ट पर मिले सुझावों के बाद इन्हें अंतिम रूप भी दिया जा चुका है।
कैबिनेट में आवास विभाग के इन प्रस्तावों के साथ ही वन विभाग, शहरी विकास विभाग व अन्य विभागों के कई प्रस्ताव भी चर्चा के लिए लाए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि बैठक में शहरी विकास व भूमि प्रबंधन से जुड़े बड़े फैसले होने की संभावना है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740