कैबिनेट बैठक में दिवाकर भट्ट को श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर याद किया योगदान
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक के दौरान राज्य आंदोलनकारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट को भावपूर्ण श्रद्धांजलि भी दी गई।
बैठक की शुरुआत में मंत्रिमंडल ने उनके निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।
राज्य निर्माण में दिवाकर भट्ट की भूमिका को किया याद
कैबिनेट ने दिवाकर भट्ट के राज्य निर्माण आंदोलन में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका व उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को रेखांकित भी किया। मंत्रियों ने कहा कि दिवाकर भट्ट का समर्पण व संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित भी करेगा।




