कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत का गढ़वाल दौरा शुरू, श्रीनगर से चमोली तक विकास और यात्रा व्यवस्थाओं पर रहेगा फोकस
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून : उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत आज सोमवार से गढ़वाल मंडल के 5 दिवसीय दौरे पर निकल चुके हैं। अपने भ्रमण की शुरुआत वह श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र से कर रहे हैं, जहां विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इस दौरान डॉ. रावत स्थानीय जनता से संवाद भी करेंगे और योजनाओं की जमीनी स्थिति का आकलन करेंगे।
मंत्री रावत ने बताया कि वह 17 मई तक गढ़वाल में रहेंगे, और इस दौरान चमोली जनपद में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा करेंगे। चमोली में वह जिला प्रशासन के साथ बैठक कर स्वास्थ्य, शिक्षा व सहकारिता विभाग की योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे।
दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
🔸 मंगलवार (13 मई):
- श्रीनगर के सिमखेत में बाढ़ सुरक्षा कार्यों का शिलान्यास
- कलगड़ी मल्ली, कालौं, चमगांव और पटोटी में कार्यक्रमों में भागीदारी
- राजकीय इंटर कॉलेज कालौं के भवन, पटोटी पंचायत भवन का लोकार्पण
- प्राथमिक विद्यालय कालौं व चमगांव भवन निर्माण कार्यों का शिलान्यास
बुधवार (14 मई):
- भुवनेश्वरी में संस्कृत विद्यालय में नवप्रवेशित छात्रों के यज्ञोपवीत संस्कार में शामिल
- ग्वाड़ीगाड, सरणा, चोपड्यूं और पाबौं में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण
- पाबौं में व्यापार मंडल की बैठक में शिरकत
16-17 मई:
- चमोली जनपद में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
- यात्रा मार्ग पर स्थाई व अस्थाई चिकित्सा इकाइयों का निरीक्षण
- जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रशासन व विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक
डॉ. रावत ने कहा कि उनकी प्राथमिकता विकास कार्यों की प्रगति व चारधाम यात्रा की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करना है। वह स्वयं यात्रा मार्गों पर जाकर व्यवस्थाएं परखेंगे ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा भी न हो।




