झारखंड में दर्दनाक ट्रेन हादसा, 20 से अधिक व्यक्ति घायल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

आज मंगलवार सुबह झारखंड में मुंबई जा रही एक ट्रेन के लगभग 18 डिब्बे पटरी से उतर गएI जिसके कारण कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक व्यक्ति घायल हो गए। हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस जमशेदपुर से करीब 80 किलोमीटर दूर बड़ाबाम्बू के पास पटरी से उतर गईI
ट्रेन सुबह 3:45 बजे दक्षिण पूर्व रेलवे नेटवर्क के अंतर्गत राजखरसावां और बड़ाबाम्बू स्टेशनों के बीच पटरी से उतरी, जब ट्रेन हावड़ा से मुंबई जा रही थी। पटरी से उतरने की सूचना के बाद बचाव दल को शीग्र घटनास्थल पर भेजा गया और बचाव कार्य जारी है। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी ओम प्रकाश चरण ने कहा पास की एक मालगाड़ी भी पटरी से उतर गई थी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों घटनाएं एक साथ हुईं है या नहीं और कहा कि पटरी से उतरे 18 डिब्बों में से 16 यात्री डिब्बे थे, एक पावर कार थी और एक पेंट्री कार थीI अधिकारियों ने बताया कि घायलों को रेलवे की मेडिकल टीम द्वारा प्राथमिक उपचार मिला और उसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर भेज दिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि पटरी से उतरने के कारणों की फिलहाल जांच की जा रही है। यह हादसा हावड़ा-मुंबई रेलवे लाइन पर चक्रधरपुर के करीब पोल नंबर 219 के पास हुआ। दुर्घटना के परिणामस्वरूप, दक्षिण पूर्व रेलवे के टाटानगर-चक्रधरपुर खंड में रेल परिचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है। दुर्घटना के परिणामस्वरूप कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जबकि कुछ को वैकल्पिक रास्तों पर चलाया जा रहा हैI




