देहरादून में डिवाइडर से फूल चोरी का मामला, एमडीडीए करेगा कार्रवाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून: देहरादून की सहस्त्रधारा रोड से डिवाइडर पर लगे फूलों को चोरी करने का एक मामला सामने आया है। कुछ युवकों की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें वे स्कूटी पर सवार होकर डिवाइडर में लगे फूलों को काटकर ले जाते भी दिखाई दे रहे हैं।
शहर को हरियाली व फूलों से सजाने के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की ओर से सड़कों व डिवाइडरों पर बड़े पैमाने पर पौधे भी लगाए गए हैं। इनका उद्देश्य शहर की सुंदरता बढ़ाने के साथ पर्यावरण को बेहतर बनाना भी है।
एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने घटना का संज्ञान लेते हुए कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए निगरानी व्यवस्था को और मजबूत भी किया जाएगा।
अधिकारियों ने नागरिकों से भी अपील की है कि वे शहर की सुंदरता बनाए रखने में सहयोग करें व ऐसी घटनाओं की जानकारी प्रशासन को दें।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




