सीडीएस जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को गढ़वाल केंद्रीय विवि आएंगे
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
श्रीनगर गढ़वाल: देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान 21 फरवरी को उत्तराखंड के दौरे पर श्रीनगर गढ़वाल में पहुंचेंगे। वे गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में शामिल भी होंगे।
अपने प्रवास के दौरान सीडीएस जनरल अनिल चौहान विश्वविद्यालय में शैक्षणिक, संवादात्मक व प्रेरणादायी कार्यक्रमों में भाग लेंगे। इस दौरान छात्र, शोधार्थी व शिक्षक देश की सुरक्षा नीति, नेतृत्व, अनुशासन, राष्ट्रसेवा व सशस्त्र बलों की भूमिका जैसे विषयों पर उनसे सीधे संवाद कर सकेंगे। यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व विकास को प्रोत्साहित भी करेगा।
सीडीएस के प्रस्तावित दौरे को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन तैयारियों में भी जुटा हुआ है। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समन्वय बैठक आयोजित कर सुरक्षा, प्रोटोकॉल, यातायात, मंच संचालन, अतिथि सत्कार व मीडिया समन्वय समेत सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा भी की गई है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया है।
कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि सीडीएस जनरल अनिल चौहान का आगमन विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है और यह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी अवसर भी होगा।
गौरतलब है कि सीडीएस जनरल अनिल चौहान पौड़ी जिले के गवांणा गांव के निवासी हैं और 11 गोरखा राइफल से जुड़े भी रहे हैं। उन्होंने 30 सितंबर 2022 को देश के दूसरे चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में पदभार भी संभाला था।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




