चमोली: बर्फबारी न होने से पर्यटन प्रभावित, लोहाजंग में सन्नाटा
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के पर्यटक स्थल लोहाजंग में बर्फबारी व बारिश नहीं होने के कारण पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह प्रभावित भी हुआ है। जहां आमतौर पर दिसंबर के बाद प्रतिदिन 700 से 1,000 पर्यटक आते थे, वहीं इस वर्ष 1 से 10 जनवरी तक सिर्फ 296 पर्यटक ही पहुंचे।
सालाना बर्फबारी में ब्रह्मताल, भींकलताल, आली व वेदनी बुग्याल बर्फ से ढक जाते हैं, लेकिन इस वर्ष बुग्याल व चोटियों में बर्फ नहीं दिखी। लोहाजंग में 10 से अधिक ट्रैकिंग कंपनियों के बेस कैंप हैं और यहां 15 से अधिक लॉज व होटल हैं, जो 500 से अधिक युवाओं को रोजगार भी देती हैं।
वन विभाग के अनुसार, 31 दिसंबर को करीब 1,000 पर्यटक आए थे, लेकिन 1 जनवरी से 10 जनवरी तक रोजाना 100, 46, 8, 25, 23, 36, 27, 12, 6 व 13 पर्यटक ही पहुंचे। वन दारोगा बलवीर सिंह बिष्ट ने बताया कि बर्फबारी होने पर ही पर्यटन व्यवसाय में तेजी भी आएगी।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




