उत्तराखंडराजनीतिवायरल न्यूज़

मुख्यमंत्री धामी का दिल्ली दौरा, जम्मू-कश्मीर में चुनाव प्रचार और विकास की बनाई योजनाएं


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। कल बुधवार को वह जम्मू कश्मीर में चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे। यहां वह जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं आगामी 26 सितंबर को वह झारखंड दौरे पर रहेंगे। इस बीच सीएम धामी ने दिल्ली से ही अधिकारियों की वर्चुअल बैठक ली।

 

बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा कि 15 अक्तूबर तक सभी प्रमुख सड़कें गड्ढा मुक्त हो जाएं। उन्होंने जल जनित रोगों के खिलाफ मिशन मोड में काम करने के निर्देश दिए। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरियाणा में कहा, कि भाजपा सरकार ने पर्ची-खर्ची की व्यवस्था को खत्म कर हरियाणा को जातिवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त किया।

 

सीएम धामी बीते सोमवार को हरियाणा स्थित पिंजौर में कालका विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी शक्ति रानी शर्मा के पक्ष में आयोजित महिला सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने पंचकुला में पार्टी प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता के समर्थन में जनसभा की। कहा, चुनाव में कांग्रेस खिलाड़ियों के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

 

इसके पूर्व सम्मेलन में कहा, गर्व की बात है कि मुझे देवी की धरा में पहुंचने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। मैं आज हरियाणा की मातृशक्ति से समर्थन मांगने आया हूं। कहा, जिस प्रकार से आज इस रैली में कार्यकर्ताओं का जन सैलाब उमड़ा, उससे यह स्पष्ट है कि आने वाले पांच अक्तूबर को हरियाणा में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी।

 


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button