मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की आपदा प्रबंधन की गहन समीक्षा, अचानक पहुंचे आपदा परिचालन केंद्र
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज सोमवार को बैक-टू-बैक तीन अहम बैठकें कीं। इसके बाद वे बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक उत्तराखंड राज्य आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण भी किया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश से उत्पन्न हालात, मौसम की ताजा स्थिति व राहत-बचाव कार्यों की प्रगति के बारे में विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने आपदा केंद्र में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आपात बैठक भी की।
सीएम धामी ने कहा कि
राज्य के कई जिलों में वर्षा जनित आपदा के कारण चुनौतीपूर्ण हालात बने हुए हैं, ऐसे में प्रशासन को पूरी तरह मुस्तैद भी रहना होगा। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने, संवेदनशील व आपदा संभावित क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और जरूरत पड़ने पर त्वरित राहत व बचाव कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
सीएम ने यह भी कहा कि किसी भी आपात स्थिति में लोगों की सुरक्षा सर्वोपरि है और सरकार हर स्तर पर पूरी गंभीरता से काम भी कर रही है।




