उत्तराखंड में बादल का कहर: रुद्रप्रयाग-चमोली-टिहरी में तबाही, एक महिला की मौत, कई लापता – सीएम धामी ने बुलाई आपात बैठक
उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही, कई गांवों में मची अफरातफरी
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, चमोली व टिहरी जिलों में बादल फटने की घटनाओं से भारी तबाही भी हुई है। रुद्रप्रयाग के टेंडवाल गांव में मलबे में दबकर 1 महिला की मौत हो गई, जबकि 18 से 20 लोग अभी लापता बताए जा रहे हैं।
चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के मोपाटा गांव में भी एक बादल फटा। यहां तारा सिंह व उनकी पत्नी लापता हैं, जबकि 2 लोग घायल भी हुए हैं। उनके घर व गोशाला मलबे में दब गए, जिससे 15–20 मवेशियों की मौत भी हो गई। जिला प्रशासन ने चमोली जिले के सभी स्कूलों में अवकाश भी घोषित कर दिया है।
टिहरी के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव पर भी बादल फटने की एक घटना हुई, हालांकि यहां जनहानि नहीं हुई, लेकिन कृषि भूमि, पेयजल व बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं।
कर्णप्रयाग में तबाही
मूसलाधार बारिश के चलते कालेश्वर व सुभाषनगर में पहाड़ से आए मलबे ने कई घरों और सड़कों को प्रभावित भी किया। जेसीबी से मलवा हटाने का कार्य भी जारी है। अलकनंदा व पिंडर नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है।
सीएम धामी ने दिए सख्त निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुद्रप्रयाग, चमोली व टिहरी के जिलाधिकारियों से फोन पर बात कर राहत-बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने उच्चस्तरीय बैठक कर प्रभावित इलाकों में सड़क, बिजली व पानी की आपूर्ति तत्काल बहाल करने के आदेश भी दिए।
ग्रामीण भी जुटे राहत कार्य में
देवाल के मोपाटा गांव में सड़कों के बाधित होने पर ग्रामीण खुद राहत व बचाव कार्य में जुट गए हैं। प्रशासन व डीआरडीएफ की टीमें भी मौके पर पहुंच रही हैं।




