गैरसैंण की नवनिर्वाचित प्रधान प्रियंका नेगी को CM धामी ने फोन पर दी बधाई, कहा- गांव के विकास के लिए मिलकर करेंगे काम
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
चमोली | उत्तराखंड के गैरसैंण ब्लॉक की 21 वर्षीय नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान प्रियंका नेगी को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं फोन कर जीत की बधाई भी दी। मुख्यमंत्री ने प्रियंका को गांव की दिशा व दशा बदलने के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का आह्वान भी किया।
मुख्यमंत्री ने सारकोट गांव के सभी मतदाताओं व ग्रामीणों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने बेहतरीन और जागरूकता से भरा चुनाव लड़ा है। इसी भावना को देखते हुए गैरसैंण को राज्य के मॉडल गांव के रूप में विकसित करने की योजना भी बनाई गई है।
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि आने वाले दिनों में जिले के उच्च अधिकारी गांव का निरीक्षण करेंगे व विकास कार्यों की दिशा भी तय करेंगे। उन्होंने प्रियंका नेगी को गांव की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, स्वरोजगार से जोड़ने व युवाओं को नई सोच के साथ आगे बढ़ाने का आग्रह भी किया।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रियंका नेगी को देहरादून आमंत्रित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार उनकी पूरी मदद करेगी ताकि गांव विकास की नई मिसाल भी बने।




