प्रदेश के पीसीएस अधिकारियों को प्रमोशन की सीएम धामी ने दी सौगात
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

प्रदेश के प्रोविंशियल सिविल सर्विस (पीसीएस) अधिकारियों को जल्द प्रमोशन की सौगात मिलेगी। बीते बुधवार को उनकी डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी (डीपीसी) हो गई है। अब मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद आदेश जारी होगा।
शासन ने कुल 39 पीसीएस अफसरों की डीपीसी की है जिनमें 8700 ग्रेड-पे पर 29 पीसीएस अधिकारियों के नाम पर विचार किया गया। जबकि 10 पीसीएस के 7600 ग्रेड-पे पर प्रमोशन देने के लिए डीपीसी में चर्चा की गई है।
दो पीसीएस के खिलाफ जांच गतिमान होने के चलते लिफाफा बंद रखा गया है। 8700 ग्रेड-पे पर ललित नारायण मिश्रा, पीसी दुमका, सुंदरलाल सेमवाल, गिरीश गुणवंत, वीर सिंह बुधियाल, त्रिलोक मर्तोलिया, हेमंत कुमार वर्मा, अरविंद पांडे, प्यारे लाल शाह और केके मिश्रा के नाम शामिल हैं जबकि 7600 ग्रेड-पे में श्याम सिंह राणा, नारायण सिंह नबियाल, रजा अब्बास, अवधेश कुमार, विवेक राय, किशन सिंह नेगी, अनिल गर्ब्याल, विवेक प्रकाश, दिनेश प्रताप सिंह और पंकज उपाध्याय के नाम शामिल हैं। अब डीपीसी पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अंतिम अनुमोदन देंगे।




