सीएम धामी ने कनिष्ठ अभियन्ता पद के लिए चयनित हुए अभ्यर्थियों से किया वर्चुअल संवाद
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

उत्तराखण्ड सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियन्ता सेवा परीक्षा, 2023 के अन्तर्गत विभिन्न विभागों में चयनित 1094 कनिष्ठ अभियन्ताओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की वर्चुअल उपस्थिति में नींबूवाला, गढ़ी कैण्ट स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेमचन्द अग्रवाल, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कनिष्ठ अभियन्ता पद के लिए चयनित हुए अभ्यर्थियों से वर्चुअल संवाद भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चयनित सभी कनिष्ठ अभियन्ताओं को बधाई दिया साथ हि भी कहा कि आज आपके जीवन का एक नया महत्वपूर्ण अध्याय शुरू हो गया है। अपने माता-पिता गुरूओं और ईश्वर के आशीर्सेवाद से सभी को देवभूमि उत्तराखण्ड में सेवा करने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि आज जिन 1094 अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिली है, इनसे विभागों को और मजबूती मिलेगी। मुख्यमंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों से कहा कि ज्ञान, विज्ञान और तकनीक का जिस तेजी से विस्तार हो रहा है, उस हिसाब से नियमित रूप से अपडेट रहें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी पूर्ण निष्ठा और समर्पण भाव से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। साथ ही राज्य में पिछले तीन सालों में राज्य में सरकारी विभागों में सत्राह हजार से अधिक नौकरियां प्रदान की गई हैं।




