उत्तराखंडवायरल न्यूज़

सीएम धामी का पिथौरागढ़ दौरा, विवाह समारोह में शामिल होकर विकास कार्यों की समीक्षा की

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज शुक्रवार को भ्रमण कार्यक्रम के तहत पिथौरागढ़ पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का हवाई पट्टी पर स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी के पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने ऐंचोली स्थित आवास पर पहुंचे और शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी, एसपी रेखा यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री डीडीहाट विधायक बिशन सिंह चुफाल के आवास पर पहुंचे और उनके पुत्र के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान सांसद अजय टम्टा, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा, कपकोट के विधायक शेर सिंह गढ़िया आदि कार्यकर्ता थे।

Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button