
आज हिंदी दिवस के मौके पर देहरादून में उत्तराखण्ड भाषा संस्थान ने ‘हिन्दी दिवस समारोह-2024’ का आयोजन किया। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया। और साथ ही आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर भाषा संवर्धन में अभूतपूर्व योगदान देने वाले साहित्यकारों को “उत्तराखण्ड साहित्य गौरव सम्मान” प्रदान किया।
वहीं सीएम धामी ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए बेहद खास है यह दिन केवल भाषा का उत्सव नहीं है यह हमारी संस्कृति धरोहर और हमारे गौरव का उत्सव है। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषा केवल एक भाषा नहीं यह हमारी राष्ट्र की आत्मा है। हिंदी ने हमारे समाज को जोड़ा है। और साथ ही स्मृध बनाया है। और हमें एक विशेष पटल पर स्थान दिलाया है।




