जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, निर्दलीयों को साथ लाने की कोशिश तेज
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के बाद कांग्रेस अब जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख पदों पर कब्जा जमाने की रणनीति में भी जुट गई है। पार्टी ने बहुमत के लिए निर्दलीय विजयी प्रत्याशियों को साधने की कोशिशें भी तेज कर दी हैं।
इस बार 2019 की तुलना में कांग्रेस का प्रदर्शन कई जिलों में बेहतर भी रहा है। बीजेपी के साथ टक्कर के मुकाबले में कांग्रेस को मजबूती मिली है। अब अगला लक्ष्य जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों पर कब्जा जमाना है। इसके लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता मैदान में उतर भी चुके हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, विधायक प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल सहित कई बड़े नेता जिलों का दौरा भी कर रहे हैं। बैठकें हो रही हैं, रणनीति तैयार की जा रही है और निर्दलीयों से भी अप्रत्यक्ष संपर्क भी साधा जा रहा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने जानकारी दी कि
जिलों से संभावित प्रत्याशियों का पैनल हाईकमान को भी भेजा गया है। वरिष्ठ नेताओं की चर्चा के बाद अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा भी की जाएगी।





Smart bankroll management is key in online gaming, and platforms like the 365jl vip club emphasize secure, legit access – crucial for peace of mind. Building a solid foundation, like their step-by-step initiation, helps protect your funds & strategy!