जिहाद के मायने बता रही है कांग्रेस जनता नहीं करेगी माफ : आशा नौटियाल
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष और केदारनाथ विधायक, आशा नौटियाल ने कांग्रेस पार्टी द्वारा जिहाद शब्द के “क्रांतिकारी मायने” बताने पर तीखी प्रतिक्रिया भी दी है। उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण की मानसिकता अब पूरी तरह उजागर हो गई है।
नौटियाल ने कहा, “कांग्रेस पार्टी जिस तरह से जिहाद शब्द का अर्थ बता रही है, उससे यह स्पष्ट होता है कि वह किसका समर्थन कर रही है। क्या लैंड जिहाद और समाज में नफरत फैलाने वाले लोगों को क्रांतिकारी कहा जा सकता है?”
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी देश के सच्चे क्रांतिकारियों का अपमान कर रही है, जिन्होंने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए संघर्ष किया। इसके अलावा, नौटियाल ने कांग्रेस पर राजनीतिक वोट बैंक के लिए विशेष समुदाय के साथ तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप भी लगाया।
उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस पार्टी लव जिहाद और थूक जिहाद जैसे कृत्यों का समर्थन करती है, जो समाज में घृणा फैलाते हैं। नौटियाल ने कहा, “क्या इन लोगों को क्रांतिकारी कहा जा सकता है, जो मासूम लड़कियों की इज्जत से खेलते हैं?”
उनका मानना है कि कांग्रेस पार्टी अपनी खोई हुई जमीन को वापस पाने के लिए तुष्टिकरण को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि उत्तराखंड की जनता कभी भी कांग्रेस पार्टी की तुष्टिकरण की मानसिकता को माफ नहीं करेगी।




