भ्रष्टाचार की पोल खुलने से बौखलाई कांग्रेस: नरेश बंसल
बीजेपी ने कांग्रेस के प्रदर्शन को बताया बौखलाहट का परिणाम
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
देहरादून: भाजपा के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नरेश बंसल ने कांग्रेस के नेशनल हेराल्ड मामले में प्रदर्शन को गांधी परिवार के भ्रष्टाचार की पोल खुलने की बौखलाहट बताया है। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस नेता संविधान की किताब लेकर जांच एजेंसियों को धमका रहे हैं और न्यायिक प्रक्रिया पर दबाव बनाने की कोशिश भी कर रहे हैं।
बंसल ने कहा कि हजारों स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा शुरू किए गए ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार को कांग्रेस ने निजी कंपनी में बदल दिया। सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस मामले में मुख्य आरोपी हैं और बेल पर हैं। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अखबार को घाटे में दिखाकर यंग इंडिया नाम की कंपनी के जरिए करोड़ों की संपत्ति हथिया ली, जिसमें 90% हिस्सेदारी सोनिया और राहुल गांधी की है।
उन्होंने कहा कि जांच एजेंसियां कानून के तहत काम कर रही हैं, लेकिन कांग्रेस धरना-प्रदर्शन कर न्याय प्रक्रिया को बाधित करना चाहती है। बंसल ने सवाल उठाया कि यदि गांधी परिवार के पास जवाब हैं तो कोर्ट में क्यों नहीं देते, प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं?
पत्रकार वार्ता में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।




