अग्निवीर भर्ती योजना को लेकर उत्तराखंड में कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए योजना को समाप्त करने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह और डॉ. हरक सिंह रावत ने योजना को लेकर अपनी आपत्ति जताई। नेताओं ने कहा कि चार साल की सेवा के बाद युवाओं के भविष्य को लेकर सवाल खड़े होते हैं।
डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड के बड़ी संख्या में परिवार सेना से जुड़े हुए हैं। ऐसे में चार साल की सेवा के बाद युवाओं के सामने रोजगार और भविष्य को लेकर चुनौती खड़ी हो सकती है। कांग्रेस नेताओं ने अग्निवीर भर्ती के बजाय सेना में पहले की तरह स्थायी भर्ती प्रक्रिया बहाल करने की मांग की।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि अग्निवीर योजना को लेकर युवाओं के बीच उठ रहे सवालों पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। पार्टी ने केंद्र सरकार से योजना को समाप्त कर पहले वाली स्थायी सैन्य भर्ती व्यवस्था बहाल करने की मांग दोहराई।
