देहरादून में कांग्रेस का राजभवन कूच, कानून व्यवस्था और बेरोजगारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों कार्यकर्ता
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
देहरादून में बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध, बेरोजगारी व महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों को लेकर आज सोमवार को कांग्रेस ने बड़ा प्रदर्शन किया। हजारों कार्यकर्ताओं व नेताओं ने परेड ग्राउंड में सभा करने के बाद लोक भवन कूच किया और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश भी जताया।
राजभवन कूच से पहले आयोजित जनसभा में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे। सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मंच से संबोधित करते हुए राज्य में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी व जंगली जानवरों के आतंक जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।
सभा में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व सीएम हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष हरक सिंह रावत व चुनाव प्रचार समिति अध्यक्ष प्रीतम सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि
राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है और बढ़ते अपराधों से लोगों में भय का माहौल भी है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, पलायन व शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल स्थिति से जनता परेशान है और इन्हीं मुद्दों को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।
करण माहरा ने कहा कि
इस प्रदर्शन में केवल कांग्रेस कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि आम जनता भी शामिल हो रही है क्योंकि लोग अपराध, भर्ती घोटालों व महिला सुरक्षा के मुद्दों से चिंतित हैं। वहीं हरक सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं और पहाड़ों में जंगली जानवरों का खतरा लोगों की चिंता भी बढ़ा रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम करने, युवाओं को रोजगार दिलाने, बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ही किया जा रहा है।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




