हल्द्वानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, धामी सरकार के 4 साल पर कार्यक्रम में शिरकत
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740
हल्द्वानी: केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज शनिवार को नैनीताल जिले के दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने सीएम पुष्कर सिंह धामी सरकार के 4 साल पूरे होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
हल्द्वानी पहुंचने पर सीएम धामी ने उनका भव्य स्वागत भी किया। हेलीपैड पर धामी ने उन्हें उत्तराखंडी टोपी पहनाकर व गुलदस्ता देकर अभिनंदन किया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच खास तालमेल भी देखने को मिला।
कार्यक्रम में संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने सीएम धामी की जमकर सराहना की और उन्हें “धाकड़” व “धुरंधर” नेता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से भी आगे बढ़ रहा है।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा संगठन व प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की गई हैं। विभिन्न जिलों से लोगों को लाने के लिए 200 से अधिक बसों की व्यवस्था भी की गई है। आयोजन में 20 से 25 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान भी जताया गया है।
इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व आमजन मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम में राजनीतिक उत्साह साफ ही नजर आया।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4740




