देहरादुन: भाजपा ने हिमांशु चमोली को पदमुक्त किया, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तारी
पौड़ी आत्महत्या प्रकरण: भाजपा ने युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को पद से हटाया, सरकार ने आरोपियों पर की त्वरित कार्रवाई
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
पौड़ी में एक युवक द्वारा आत्महत्या से पहले वायरल किए गए वीडियो में लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद राजनीति में हलचल भी मच गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीजेपी ने युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री हिमांशु चमोली को तत्काल प्रभाव से पदमुक्त भी कर दिया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि
हिमांशु चमोली युवा मोर्चा में पदाधिकारी थे, लेकिन जैसे ही विवाद पार्टी के संज्ञान में आया, उन्हें पद से हटा भी दिया गया। वहीं, भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने भी चमोली को पद से मुक्त करने का पत्र भी जारी कर दिया है।
भट्ट ने स्पष्ट किया कि यह हिमांशु चमोली का व्यक्तिगत मामला है और इसमें कानून अपना काम भी करेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी एक अनुशासित पार्टी है और यहां नीतियों, सिद्धांतों व शुचिता से कोई समझौता नहीं किया जाता।
उधर, वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश सरकार ने भी त्वरित कार्रवाई की है। सरकार के निर्देश पर आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है और मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।




