देहरादून: कांग्रेस ने पंचायत चुनाव को लेकर विधानसभावार प्रभारियों की सूची में किया संशोधन
Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/u948756791/domains/doondarshan.in/public_html/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आगामी पंचायत चुनावों की तैयारियों को लेकर संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव भी किया है। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन/प्रशासन सूर्यकान्त धस्माना ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि पार्टी अध्यक्ष करन माहरा के निर्देश पर विधानसभावार प्रभारियों की सूची में संशोधन भी किया गया है।
संशोधित सूची के अनुसार:
- ऋषिकेश विधानसभा का प्रभारी प्रवीन त्यागी टीटू
- गंगोत्री का प्रभारी घनानन्द नौटियाल
- गंगोलीहाट का प्रभारी सुनील भंडारी
- कपकोट का प्रभारी मुकेश पंत
- पिथौरागढ़ का प्रभारी प्रदीप पाल को बनाया गया है।
धस्माना ने सभी प्रभारियों से अपेक्षा की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से समन्वय बनाकर संगठनात्मक रिपोर्ट शीघ्र प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय को भेजें, ताकि पंचायत चुनाव में पार्टी की रणनीति को और भी मजबूती मिल सके।




